पिता के पास है 80 हजार करोड़ की सम्पति, लेकिन बेटा खेलता है 30 लाख के लिये आईपीएल

अक्सर जब भी बात आती है एक क्रिकेटर की तो वो एक आम परिवार से ही आते है और एक बड़े उद्योगपति का बेटा आगे चलकर के क्रिकेटर या स्पोर्ट्समेन टाइप में कुछ बनेगा ऐसी तो कोई कल्पना भी नही करता है. मगर आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसे एक क्रिकेटर के बारे में जिसके पास में हिन्दुस्तान के सबसे टॉप उध्योगपतियों में शामिल होने का मौक़ा था मगर उसने इन सबकी बजाय एक सामान्य क्रिकेटर बनना चुना. हम बात कर रहे है आर्यमान कुमार बिडला की.
आर्यमान को आप चाहे जानते हो या फिर न जानते हो लेकिन उनके पिता कुमार मंगलम बिडला को तो जरुर जानते ही होंगे. वो काफ़ी बड़े उद्योगपति है और आज की तारीख में कुमार मंगलम बिडला के पास में 80 हजार करोड़ रूपये की सम्पति है जो उन्हें हिन्दुस्तान के सबसे रईस लोगो में शुमार करती है.
बिडला ग्रुप हिन्दुस्तान के सबसे बड़े बिजनेस घरानो में से एक है जो पिछले कई दशको से देश के प्राइवेट सेक्टर पर राज कर रहा है और उसी की कमान कुमार मंगलम बिडला के हाथ में है और उनके बेटे है आर्यमान बिडला. आर्यमान के पास में सब कुछ सजा सजाया मिल रहा था लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ग्राउंड में कुछ करने की ठानी और बन गये क्रिकेट प्लेयर.
आर्यमान बिडला ने पहले स्टेट लेवल से खेलना शुरू किया जहाँ पर वो सफल भी हो गये. यहाँ पर सफलता हासिल करने के बाद में आर्यमान बिडला आईपीएल में पहुँच गये जहाँ पर उन्हें 30 लाख रूपये की बोली लगाकर के खरीद लिया गया है. उनकी परफॉरमेंस काफी बेहतर है और वो लगातार खेल भी रहे है. इसे आप एक तरीके से जूनून या फिर पैशन ही कह सकते है जिसके लिए इन्सान अपनी सोने सी किस्मत को ठुकराकर के भी मैदान में पसीना बहाता है.
