*👉🏻 Update News* *👉🏻 मामला देओल नगर में रहने वाली महिला को चाकू मारकर घायल कर लूटने की कोशिश* *👉🏻 थाना भार्गव कैंप के प्रभारी ने बताई वारदात की पूरी सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 सितंबर 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते देओल नगर पार्क नजदीक स्थित एक घर में प्लंबर का काम करने आए व्यक्ति ने लूट की नीयत से महिला के गले, छाती और हाथ पर चाकू से वार कर रुपए छीनने की कोशिश की।
जिसे लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी देते हुए थाना भार्गव कैंप के प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोपहर 2:15 बजे के करीब देओल नगर पार्क के पास एक व्यक्ति ने महिला को चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही एसीपी सतिंदर चड्ढा और थाना भार्गव कैंप के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और लुटेरे को काबू कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घायल महिला गुरप्रीत पराशर पत्नी गौतम पराशर जोकि दिल्ली में ब्याही हुई है, उसके दो बच्चे लड़का और लड़की है। महिला के पिता काफी बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 85 साल के करीब है और माता की मौत हो चुकी है। पिता की देखभाल के लिए गुरप्रीत अपने मायके घर आती रहती है। अब भी वह 11 महीनों से अपने मायके घर में ही थी कि आज दोपहर को एक व्यक्ति आया, जिसने आते ही गुरप्रीत को कहा कि उनकी माता जी मुझे अच्छी तरह से जानती थी और मेरे से घर के काम करवा लिया करती थी।
जिसके बाद गुरप्रीत ने उक्त व्यक्ति को कहा कि उनके नल में खराबी है जिसे वह ठीक कर दे। आरोपी नल को ठीक कर रहा था तो उसने देखा कि गुरप्रीत ने अलमारी खोलकर उसे रुपए देने के लिए कुछ रुपए निकाले। अलमारी में ज्यादा रुपए पड़े हुए देख आरोपी की नीयत बदल गई और उसने चाकू निकालकर गुरप्रीत के गले, छाती और हाथ पर वार कर दिया। घायल होने के बावजूद गुरप्रीत अपने बच्चों को लेकर घर के बाहर निकली और शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बताया कि महिला के गले, छाती और हाथ पर 16 टांके लगे हैं और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


