रेहड़ियों के रेहड़ी मार्किट में शिफ्ट होने से ट्रैफिक समस्या से काफी राहत
नकोदर (अशोक कक्कड़) नगर कौंसिल रेहड़ियों को रेहड़ी मार्किट में भेज अच्छा कार्य कर रही है तथ भेजने से पहले रेहड़ी मार्किट का निर्माण करना बिलकुल सही कदम है। उक्त विचार समाजसेवक अभय टंडन ने विशेष वरत्या में कहे उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए ये जरूरी हो गया था कि रेहड़ी वालो को पक्का स्थान दिया जाये जो उनकी पहले से ही मांग थी ।इस से प्रत्यक्ष तौर पर नजर आ रहा है की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक हल हुई तथा जाम भी नहीं लग रहे शहर निवासी रहत की साँस ले रहे है तथा नगर कौंसिल की प्रशंशा कर रहे है। तथा सभी को निजी स्वार्थ छोड़ इस कदम के लिए नगर कौंसिल का साथ देना चाहिए जिस से शहर सुन्दर बन सके। टंडन ने कहा की रेहड़ी मार्किट में भी कौंसिल को सुविधाओं को बढ़ाना चहिए पानी ,शोचालय ,तथा यथा सम्भब शेड का निर्माण भी करवा देना चाहिए। गौर तलब है काफी संख्या में रेहड़ियों मार्किट में जा रही है जो पहले सड़क किनारे लगती थी।
