*👉🏻 खस्ताहाल इमारत गिरने से दो घायल*
जालंधर,2 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- अटारी बाजार में स्थित बिल्ला कुल्फी वाले के सामने एक खस्ताहाल इमारत के गिरने से दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक चोपड़ा मेटल स्टोर की एक पुरानी इमारत थी, जिसे तोड़कर नई बनाने का काम चल रहा था। बारिश के कारण इमारत पहले ही कमजोर हो चुकी थी जिसके चलते इमारत को तोड़ा जा रहा था। सोमवार जैसे ही मजदूर इमारत की दीवार को तोड़ने लगे तो दीवार मजदूर और मिस्त्री के ऊपर गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही निगम कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गनीमत रही कि जिस समय इमारत गिरी, उस समय कोई वहां से गुजर नहीं रहा था नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।
