*👉🏻 स्कूल खोलने को लेकर पंजाब सरकार ने जारी की गाइडलाइन* *👉🏻 15 अक्टूबर से 9 वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाएंगे, वह भी सिर्फ 3 घंटों के लिए* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 07 अक्टूबर 2020-(एजेंसी)-केंद्र सरकार अनलॉक-5 के तहत 15 अक्टूबर को स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने भी 15 अक्टूबर को कोविड-19 की गाइडलाइंस के तहत नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है।
पंजाब सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक राज्य में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल खुलेंगे। स्कूल केवल 3 घंटे के लिए ही खोले जाएंगे। वहीं अध्यपकों को भी दो शिफ्टों में बुलाया जाएगा। स्कूल में कोरोना के बचाव के लिए सभी प्रबंध होने आवश्यक हैं। वहीं बच्चों में भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सभी प्रबंध होने चाहिए। एक क्लास में 20 से ज्यादा बच्चों को बिठाया नहीं जाएगा। बच्चों और शिक्षकों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। राज्य के स्कूलों में 15 अक्टूबर से सिर्फ 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को ही आने की अनुमति होगी।