रोड पर ग्रेनेड से हमले में छह घायल, तीन को हिरासत में लिया

गुवाहाटी (हैडलाइन ब्यूरो) गुवाहाटी के व्यस्त ज़ू रोड इलाके में एक शॉपिंग मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमले की खबर है. इस हमले में छह लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और सुरक्षाबल पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है. इस हमले में उल्फा का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है. मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की निंंदा की है. बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने सुरक्षाबल की पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाया था. अब तक पुलिस ने तीन लोगों तिनसुकिया से इस मामले में हिरासत में लिया जा चुका है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक पुलिस अधिकारी भास्कर कलिता की हत्या में भी शामिल था. असम के डीजीपी कुलधर सैकिया ने बताया कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया था.
जानकारी के अनुसार गुवाहाटी के जू रोड के एक शॉपिंग मॉल में जब लोग घूम रहे थे. उसी दौरान वहां पर कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में छह लोग घायल हो गए. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी बताए जा रहे हैं.
बताया जाता है कि ग्रेनेड से हुए विस्फोट के कारण कई लोग सड़क पर ही गिर पड़े. खून से लथपथ लोगों को स्थानीय लोगों ने तुरंत उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता हमलावर ग्रेनेड फेंकने के बाद वहां से फरार हो गए. हमले की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.


