नशे की लत ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल को बनाया स्नैचर

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में अरोमा लाइट प्वाइंट पर 25 जून की शाम को महिला की गोल्ड चेन स्नैच कर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हैरानी की बात ये है कि स्नैचर कोई और नहीं पंजाब पुलिस का एक कांस्टेबल है. इस स्नैचर कांस्टेबल का नाम हर्षदीप है जो नशे का आदि है.
नशे की आदत ने इस पुलिस कांस्टेबल को स्नैचर बना दिया. पुलिस ने आरोपी हर्षदीप को कोर्ट में पेश
किया जहां से उसको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जुलधान सिंह ने बताया की 25 शाम को सेक्टर 22 निवासी एक महिला की अरोमा लाइट प्वाइंट पर एक बाइक सवार चेन स्नैच कर फरार हो गया था.
पुलिस ने जांच की तो सामने आया की आरोपी मोहाली के फेज 7 में घूम रहा है. आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में सामने आया है की हर्षदीप सोहना (मोहाली) पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है.आरोपी कांस्टेबल मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला है और यहां कई दिनों से अपनी बहन के साथ
मनीमाजरा में रह रहा था. आरोपी से स्नैच की हुई चेन भी बरामद कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है.
