ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं, पीएम के जबरा फैन ने चाकू से अपने सीने पर लिखा मोदी
बिहार-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के लिए लोगों की दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी है कि वह खुद को तकलीफ देने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसी ही एक खबर बिहार के मोतिहारी क्षेत्र से आई है। जहां पर एक युवक ने प्रधानमंत्री का नाम चाकू से अपने सीने पर लिख लिया और लहूलुहान हो गया। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बिहार के मोतिहारी का एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला है।
इस दौरान उसका काफी खून भी बह गया। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बिहार के मोतिहारी का एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला है। इस दौरान उसका काफी खून भी बह गया। मोदी के इस फैन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पीएम मोदी के इस जबरा फैन की पहचान सोनू पटेल के रूप में हुई है. वह मोतिहारी के तुरकौलिया इलाके का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि 23 मई को जब लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हुए तो सोनू पटेल ने वहां मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई. इसके बाद उसने चाकू से अपने सीने पर ‘मोदी’ लिख डाला। इस दौरान उसका काफी खून बह गया। ‘मोदी’ नाम लिखने के बाद सोनू ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के भविष्य हैं। जब मोदी देश के लिए बलिदान को तैयार हैं तो मैं भी उनके लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार हूं। मोदी मेरे लिए भगवान हैं। बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में रेकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 350 सीटें जीती हैं। मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी को मात्र 52 सीटों से संतोष करना पड़ा है। हालांकि वर्ष 2014 की अपेक्षा उसकी आठ सीटें बढ़ी हैं। बिहार में एनडीए ने 39 सीट जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी का तो खाता भी नहीं खुल पाया है. कांग्रेस पार्टी ने किशनगंज से एक सीट पर जीत हासिल की है। एनडीए ने तो 2019 लोकसभा चुनावों में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है और प्रधानमंत्री मोदी इंदिरा गांधी के बाद दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्होंने लगातार दो बार पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई है।
