*👉🏻 नहीं दिया राहुल गांधी ने इस्तीफा* *👉🏻 सुरजेवाला ने इस्तीफे की खबरों को सिरे से नकारा* *👉🏻 पढ़ें खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर👇🏻*

राहुल गांधी ने आज लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदार लेते हुए अध्यक्ष पद के लिए इस्तीफे की पेशकश कर दी है। जिसे कांग्रेस के कार्यसमिति के सदस्यों ने खारिज कर दिया है। वहीं इसी कशमकश के बीच कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन खबरों को खारिज ही कर दिया है।
सुरजेवाला के अनुसार राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है, इस तरह की झूठी खबरें फैलाई जा रही है। वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने भी इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हम बहादुरी से चुनाव लड़े। नि:संदेह उन्होंने बहुत मेहनत की, उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए? इस्तीफा नहीं देना चाहिए। इससे पहले भी खबरें उड़ी थी कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं लेकिन सुरजेवाला ने सभी खबरों को सिरे से नकार दिया है।


