*👉🏻 बिजली बोर्ड के रिटायर्ड इंजीनियर के घर चोरी, लाखों की नकदी व सोने के गहने चुराए* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,3 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत आते इंदिरा पार्क में स्थित बिजली बोर्ड के रिटायर्ड इंजीनियर के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी देते हुए मकान मालिक कमलजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी इंदिरा पार्क के भाई सतवीर ने बताया कि यह घर उनके भाई जो कि बिजली विभाग में इंजीनियर थे उनका है।
हार्ट में प्रॉब्लम होने के कारण कमलजीत सिंह पिछले रविवार से डीएमसी में दाखिल थे। आज उनके कुछ कपड़े व जरूरी सामान लेने के लिए जैसे ही उनका भाई सतवीर घर पहुंचा तो देखा कोठी के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। यह सब देख सतवीर ने तुरंत ही इलाका पार्षद बलराज ठाकुर को फोन कर बुलाया। बलराज ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर घटना की शिकायत थाना छह की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना छह की पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सतवीर के मुताबिक चोर घर से लाखों की नकदी व गहने चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

