*👉🏻 व्यापारी से लूट* *👉🏻 रुपयों से भरा बैग छीन तीन लुटेरे फरार*
जालंधर,10 सितम्बर-(नोनू शर्मा)- थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ती मकसूदा मंडी में बाइक सवार तीन लुटेरे एक व्यापारी से नकदी से भरा बैग छीन फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक ओम फ्रूट ट्रेडिंग कंपनी का मुंशी बलदेव राज दुकानदारों से कलेक्शन कर लौट रहा था कि अपनी दुकान से कुछ कदमों की दूरी पर ही उनसे लूट हो गई। एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे आए और बलदेव राज से रुपयों से भरा बैग छीन फरार हो गए। बलदेव राज दोपहिया वाहन पर अपनी दुकान की तरफ जा रहा था कि चंद कदमों की दूरी पर ही उनसे लूट हो गई। छीनाझपटी में बलदेव राज दोपहिया वाहन से नीचे गिर गए। जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना एक के प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बैग में 2 लाख 15 हज़ार रुपए की नगदी थी। जिसे लुटेरे छीन कर फरार हो गए।



