*👉🏻 दो देसी पिस्तौल व कारतूस सहित एक काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,3 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने दो देसी पिस्तौल व चार ज़िंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि वह गांव कोहाला के टी प्वाइंट पर मौजूद थे। तभी गांव निझरां की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जो पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और वापस मुड़ने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही बाइक सवार को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 303 बोर का देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके बेटे का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसी मामले में बहु के ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकियां देते हैं। जिस कारण उसने अवैध हथियार एक मजदूर से 3 महीने पहले ₹25000 में खरीदा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास एक 12 बोर का देसी पिस्तौल भी है। पुलिस पार्टी ने आरोपी के घर से 12 बोर का देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान जसवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव अठौला थाना लांबड़ा के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


