*👉🏻 नहर में तैरती हुई बच्चे की लाश देख लोगों में दहशत, किसने निकाली नहर से बच्चे की लाश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,4 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर एक के अंतर्गत आते अमन नगर के साथ लगती नहर में सुबह एक नव जन्मे बच्चे की लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी देते हुए सैनेटरी शॉप पर काम करने वाले अजय सहोता ने बताया कि वह रोजाना की तरह पौधों को पानी देने के लिए नहर से पानी भरने गया था। जैसे ही वह नहर से पानी निकालने लगा तो सामने से एक नव जन्मे बच्चे की लाश पानी में तैरती हुई दिखाई दी। उसने तुरंत ही बच्चे की लाश को बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसीपी गुरप्रीत सिंह और थाना एक के एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है और साथ ही आसपास के अस्पतालों में चेकिंग शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह बच्चा किस अस्पताल में पैदा हुआ है। बच्चे के माता पिता के बारे में पता किया जा रहा है ताकि बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
