*👉🏻 मामला अवतार नगर में लड़की को युवक द्वारा ज़बरदस्ती ले जाने का* *👉🏻 युवक पर किया छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज, अपहरण की कोशिश मात्र अफवाह* *👉🏻 खबर संबंधित पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,4 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते अवतार नगर की गली नंबर 7 में एक युवक द्वारा एक लड़की को जबरदस्ती ले जाने की खबर फैलते ही इलाके में खासा हंगामा हुआ।
जिसके बाद लोगों ने उक्त युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को थाने में ले जाकर जांच की तो पता चला कि यह कोई अपहरण का मामला नहीं था। युवक ने लड़की को गली में देख पीछे से पकड़ लिया था।
जिस कारण घबराकर लड़की ने शोर मचा दिया और लोगों ने उसे अपहरणकर्ता समझ उसकी छित्तर परेड कर दी। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि युवक गुगु पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। अपहरण जैसी कोई बात नहीं थी।