*👉🏻 गली में बैठी महिला पर हमला,घटना सीसीटीवी में कैद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 30 जून 2020-(एच.ई)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते न्यू गौतम नगर में बीती रात गली में बैठी एक महिला को स्कूटी सवार दो युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
जानकारी देते हुए परबिंदर कौर पत्नी कंवलजीत सिंह निवासी न्यू गौतम नगर ने बताया कि उनकी घर के साथ ही मनियारी की दुकान है। कल शाम दुकान बंद करने के बाद वह गली में दूसरी महिलाओं के साथ बैठी हुई थी कि कुछ समय बाद स्कूटी पर सवार दो युवक आए और गालियां निकालते हुए निकल गए।
जिसके बाद महिला ने युवकों को आवाज लगाकर रोका और गालियां निकालने का कारण पूछा। इतने में ही दोनों युवक भड़क गए और उन्होंने महिला को पीटना शुरू कर दिया। यह सब देख महिला का पति भी वहां आ गया और अपनी पत्नी को छुड़ाने लगा, लेकिन युवकों ने उस पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर इलाका निवासी इकट्ठे हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल अवस्था में पति-पत्नी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और घटना की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच दौरान गली में लगे सीसीटीवी को चेक किया गया तो उसमें पूरी घटना कैद हो चुकी थी। बावा खेल के मुलाजिम मंगतराम ने बताया कि उन्होंने हमलावरों को ट्रेस कर लिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

