*👉🏻 हैरोइन सहित सिक्योरिटी गार्ड काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,15 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए-1 की टीम ने नाकाबंदी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को 135 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। जानकारी के मुताबिक सीआईए-1 की टीम बस्ती पीर दाद की तरफ से लेदर कंपलेक्स गंदा नाला की तरफ जा रही थी।
जैसे ही पुलिस पार्टी पारस एस्टेट के पास पहुंची तो सामने से एक स्प्लेंडर बाइक पर युवक आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देख घबरा गया। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही बाइक चालक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 135 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस पार्टी ने थाना बस्ती बावा खेल में आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि वह निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। तनख्वाह कम होने के कारण वह हैरोइन बेचने का धंधा करने लगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लवप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी बाला मजीठा रोड जिला अमृतसर बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।