*👉🏻 नशे के खिलाफ लगाया जागरूकता कैम्प* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 02 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)-नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए सैम टूर एंड ट्रैवल टैक्सी स्टैंड के बाहर जागरूकता कैम्प लगाया गया।
इस कैम्प में मुख्य रूप से सांझ केंद्र के इंचार्ज बलजिंदर सिंह पहुंचे। जिन्होंने इस कैम्प में मौजूद टैक्सी चालकों व अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। मिशन फ़तेह के तहत लगाए गए इस कैम्प में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रण किया कि वह पंजाब से इस नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस मौके पर तरसेम सिंह भट्टी, करनदीप सिंह मल्ली, जसवंत सिंह, तरसेम विरदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
