*👉🏻 बैंक में पचास हज़ार रुपये जमा करवाने आए युवक को दो नौसरबाजो ने झांसे में लेकर ₹50,000 की चपत लगाई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 13 अगस्त 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत पड़ती सोढल रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बहन की शादी के लिए ₹50,000 जमा करवाने आए युवक को झांसे में लेकर दो नौसरबाज़ ₹50,000 की नकदी लेकर फरार हो
गए। जानकारी देते हुए पीड़ित युवती रेनू ने बताया कि वह अपने भाई अमन निवासी सोढल मंदिर बैक साइड के साथ पंजाब नेशनल बैंक में ₹50,000 जमा करवाने के लिए आई थी। जैसे ही वह बैंक के बाहर पहुंचे तो पहले से ही वहां पर खड़े हुए दो युवकों ने अमन को कहा कि वह तुम्हारे रुपए जमा करवा देते है। जब अमन नहीं माना तो युवकों ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ रूमाल जिसमें नोटों के बंडल बांधे हुए प्रतीत हो रहे थे वह अमन को पकड़ाए और कहा कि यह ₹2,00000 है इसे तुम पकड़ लो हम तुम्हारे ₹50,000 जमा करवा देते हैं।
अमन ने उनके झांसे में आकर अपने ₹50,000 दोनों युवकों को दे दिए। युवकों ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ वह कपड़ा जिसमें वह ₹2,00000 बांधे हुए कहे थे अमन को पकड़ा दिया। कुछ समय बाद जब दोनों युवक रुपए जमा करवा कर वापस नहीं लौटे तो अमन ने बैंक में जाकर देखा तो दोनों युवक वहां नहीं थे। जिसके बाद अमन को पता चला कि वह उसे झांसे में लेकर ₹50,000 लेकर फरार हो गए हैं, तो अमन ने तुरंत ही वह कपड़ा खोला जिसमें नौसरबाजो ने ₹2,00000 बांधे हुए कहे थे। कपड़ा खोलते ही उसमें से कागज निकले। जिसके बाद अमन ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


