*👉🏻 मामला अली मोहल्ला गोलीकांड का* *👉🏻 सुभाष सौंधी व राजू खोसला का रिमांड बढ़ा*
जालंधर- अली मोहल्ला गोलीकांड में गिरफ्तार किए गए भावधस के राष्ट्रीय प्रधान सुभाष सौंधी व राजू खोसला के रिमांड की अवधि समाप्त होने पर आज माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों के रिमांड की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि बीते दिनों विपन सभ्रवाल व सुभाष सौंधी के बीच विवाद होने के बाद गोली चली थी। जिसमें भाजपा नेता दीपक तेलू गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी मामले में पुलिस ने सुभाष सौंधी व राजू खोसला को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि खत्म होने पर दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने दोनों के रिमांड की अवधि को दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि इन दो दिनों में पुलिस हथियार बरामद कर बाकी आरोपियों को पकड़ पाती है या नहीं।