*👉🏻 एक बार फिर हुआ पत्रकार राजेश शर्मा पर जानलेवा हमला* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,18 अक्तूबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत आते गुरु नानक मिशन चौक के नजदीक रेड क्रॉस भवन की तरफ जाती सड़क पर पत्रकार राजेश शर्मा पर हथियारबंद हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में पहले सिविल अस्पताल उसके बाद निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार राजेश शर्मा अपने बाइक पर रेड क्रॉस भवन की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रेड क्रॉस भवन की गली के पास पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच हथियारबंद हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी पत्रकार राजेश शर्मा पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। पत्रकार राजेश शर्मा पर हमला होने की सूचना मिलते ही सभी पत्रकार राजेश शर्मा का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए।


