*👉🏻 गौरव शर्मा नोनी बने एनएसयूआई जिला जालंधर देहाती के प्रधान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 दिसंबर 2020-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया द्वारा गौरव शर्मा उर्फ नोनी को जिला जालंधर देहाती का प्रधान नियुक्त किया गया। भगत सिंह कॉलोनी में करवाए गए एक समागम दौरान एनएसयूआई के पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा द्वारा गौरव शर्मा नोनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य मेहमान के तौर पर जिला होशियारपुर एनएसयूआई के प्रधान रिशु आदिया, जालंधर के कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया,सन्नी विज, कुलदीप विज, मान सैनी, बॉबी वर्मा व मनमोहन कालिया उपस्थित हुए।
इस समारोह में सैकड़ों की गिनती में युवा कार्यकर्ता गौरव शर्मा नोनी के समर्थन में पहुंचे। गौरव शर्मा ने समारोह में आए हुए सभी मेहमानों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। खास तौर पर गौरव शर्मा ने जालंधर नार्थ के विधायक बावा हैनरी, पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर अवतार हैनरी व अलग-अलग शहरों से आए हुए एनएसयूआई के प्रधान व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। इसके अलावा वह एनएसयूआई को और मजबूत करने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे। इस अवसर पर सूरज संधू, पारस अरोड़ा, सूरज भगत, राहुल सभरवाल, लक्की सहगल, निशान सिंह, तेगबिर सिंह, हैप्पी, सागर, ऋषव सहोता, बिट्टू, ऋतिक,शिवम चौहान, दीपक, दौलत राम शर्मा, एमपी शर्मा, लक्की मंसूरवाल, हैरी सिंह, राघव शर्मा, सुख बाठ, मनमोहन बिल्ला, धैर्य शर्मा, लक्की घई व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
