*👉🏻 नवजोत सिंह माहल ने संभाला एसएसपी रूरल का पद*
जालंधर,13 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- नवजोत सिंह माहल ने आज एसएसपी रूरल का पद संभाला है। आज सुबह देहात के सभी अधिकारियों ने नवजोत सिंह माहल का दफ्तर आने पर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। नवजोत सिंह माहल इससे पहले जालंधर में ही बतौर डीएसपी, एसपी और डीसीपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नवजोत सिंह माहल ने चार्ज लेते ही एसपी बलकार सिंह, डीएसपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जानकारी हासिल की। जिसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों को नशा तस्करों और असमाजिक तत्वों पर नकेल डालने की हिदायतें दी।

