*👉🏻 चिनार फोर्जिंग में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान* *👉🏻 छुट्टी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टला* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 13 सितंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-चौकी फोकल प्वाइंट के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र फोकल प्वाइंट में स्थित चिनार फोर्जिंग में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण मशीनरी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक सितेश विज ने बताया कि रविवार छुट्टी होने के कारण फैक्ट्री में कोई कर्मचारी नहीं था जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। सितेश विज ने बताया कि उन्हें फोन आया कि फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है।
जिसके बाद वह फैक्ट्री पहुंच गए। धुआं निकलता देख फैक्ट्री में ही खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी से कर्मचारियों ने आग बुझानी शुरू की लेकिन आज ज्यादा होने के कारण दमकल विभाग को सूचित करना पड़ा। जिसके बाद दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही चौकी फोकल प्वाइंट के इंचार्ज संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं फैक्ट्री मालिक के अनुसार अभी नुकसान का पूरा पता नहीं लग पाया है लेकिन फिर भी नुकसान काफी ज्यादा हुआ प्रतीत होता है।