*👉🏻 शहीदी पुलिस दिवस पर डीजीपी दिनकर गुप्ता ने शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों को दी श्रद्धांजलि* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,21 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- हर साल की तरह इस साल भी शहीदी पुलिस दिवस मनाया गया। जालंधर छावनी में स्थित पुलिस शहीदी स्मारक में करवाए गए इस समागम में डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।
डीजीपी ने शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों को श्रद्धांजलि भेंट की और कहा कि पंजाब पुलिस एक काबिल और दिलेर फोर्स है। पंजाब पुलिस ने हर चुनौती पर बहादुरी से विजय पाई है। पंजाब पुलिस ने आंतकवाद को जड़ से खत्म करने में अपना अहम रोल अदा किया है।
पंजाब पुलिस ने देश ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इससे पहले डॉ. सुरिंदर कुमार कालिया डीआईजी प्रशासन ने आए हुए अधिकारियों और मेहमानों को प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया और राजपाल सिंह संधू कमांडेंट पीएपी सिखलाई केंद्र जालंधर छावनी ने इस साल देश में ड्यूटी दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों के नाम पढ़े। इस मौके पर सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
