पाकिस्तानी सैनिकों की कायरतापूर्ण हरकत का मुँह तोड़ जवाब दे भारतीय सेना
पाकिस्तानी सैनिकों की इस हरकत पर क्या बोले लोग पढ़ें
जालंधर-(अंदीप कुमार राजू)-सीमा पर दो भारतीय जवानों को घात लगा हमला कर उनके शवों के साथ कायराना हरकत करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों और पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।पाकिस्तान सैनिकों की इस कायराना हरकत के बारे में जब लोगों से बात की गई तो उन्होंने भारतीय सैनिकों को इसका मुँह तोड़ जवाब देने के लिए कहा।जब लोगों से बात की तो ये कहना था लोगों का।

राजेश कुमार रिंकू:-पाकिस्तान ने हमेशा कायरों की भांति ही हमला किया है क्योंकि वो कभी सामने से वार करने के काबिल था ही नहीं।प्रधानमंत्री को चाहिए कि वो भारतीय जवानों को उचित कार्रवाई करने के लिए खुली छूट दें।भारतीय जवानों को चाहिए कि पाकिस्तानी सैनिकों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाए ताकि पाकिस्तान ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

निर्मल कुमार निम्मा:-पाकिस्तानी सैनिकों की ये हरकत शर्मनाक व कायरतापूर्ण है।भारतीय सैनिकों को पूरी आजादी देनी चाहिए कि वो इस हरकत पर पाकिस्तानी सैनिकों को करारा जवाब दे।हमारे सैनिक सामने से लड़ना जानते है इसलिए पाकिस्तानी सैनिक हमेशा से घात लगा कर हमला करते रहे हैं।क्योंकि वो सामने से भारतीय सैनिकों का मुकाबला नहीं कर सकते।भारतीय सैनिकों को चाहिए कि पाकिस्तान के कायर सैनिकों के सिर काटे ताकि पाकिस्तान को सबक मिले।

विष्णु दादा:-शहीद मेजर रमन दादा के भाई विष्णु दादा ने शहीद सैनिकों को प्रणाम कर कहा कि पाकिस्तान को ये ओछी हरकतों से बाज़ आ जाना चाहिए।ये कोई बहादुरी का काम नहीं है।अगर पाकिस्तान को हिम्मत दिखानी है तो सामने से दिखाए न कि कायरों की तरह पीठ पीछे वार करके।उन्होंने कहा कि सारा देश शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है और हमारे सैनिक पाकिस्तान के इस कायराना हमले का जवाब जरूर देंगे।
