*👉🏻 क्या तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने में कैप्टन अमरिंदर सिंह का है अहम रोल* *👉🏻 पूर्व सीएम अब भाजपा से मिलकर लड़ेंगे पंजाब में चुनाव, तीनों कृषि कानून रद्द करने के ऐलान के बाद कैप्टन ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 19 नवंबर 2021-(प्रदीप भल्ला)- गुरु पर्व के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को तोहफा देते हुए तीनों काले कानूनों को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद पंजाब के किसानों में खुशी की लहर है और दूसरी तरफ पूर्व सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। 
–क्या तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने में कैप्टन अमरिंदर सिंह का है अहम रोल–
जब से तीन कृषि कानूनों को लागू करने का फैसला लिया गया था तभी से कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के पक्ष में खड़े थे और केंद्र सरकार पर दबाव बना रहे थे कि इन कानूनों को वापस लिया जाए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकातें कर इन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए बात की थी, जिसके बारे में समय-समय पर पूर्व सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक अपनी बात भी पहुंचाते रहे हैं। आज जब गुरु पर्व के दिन प्रधानमंत्री ने इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान किया है तो पंजाब की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। अब पंजाब के लोग भी यह कहने लग पड़े हैं कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन कानूनों को वापस करवाने में अहम रोल अदा किया है। कानूनों के रद्द होने के ऐलान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टि्वटर हैंडल पर बधाई संदेश देकर प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया है और साथ ही यह भी कहा है कि वह पंजाब की जनता के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे।
–अब भाजपा के साथ मिलकर पंजाब में चुनाव लड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह– 
पूर्व सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले भी कह चुके हैं कि वह तब तक भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते। आज जब प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान किया है तो कैप्टन अमरिंदर सिंह भी अब भाजपा के साथ मिलकर पंजाब में चुनाव लड़ेंगे। इस फैसले के बाद विरोधी पार्टियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह शुरू से ही पंजाब की जनता के हक में खड़े हुए हैं। अब जब प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान कर दिया है तो भाजपा भी पंजाब में जोर शोर से चुनावी सरगर्मियां करेंगी और पंजाब की जनता को अपने हक में करने का पूरा प्रयास करेगी। साथ ही विरोधी पार्टियों को गहरी चोट पहुंची है क्योंकि उनके पास इन कृषि क़ानूनों का ही एक बड़ा मुद्दा था जो आज खत्म हो गया।

