*👉🏻 पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का किया ऐलान* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़, 24 दिसंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंद्र सिंगला ने सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान किया है। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते पंजाब सरकार द्वारा सभी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ही स्कूल आने की अनुमति दी थी। अब सरकार ने सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को राहत प्रदान की है।


