*👉🏻 जिला प्रशासन द्वारा 131 अति संवेदनशील और 287 संवेदनशील बूथों की पहचान* *👉🏻 डी.सी. द्वारा बूथों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध करने की घोषणा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने की वचनबद्धता को दोहराया*
जालन्धर, 17 सितंबर-(प्रदीप भल्ला)- डिप्टी कमिशनर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के मतदान के लिए पहचान किये गए 131 अति संवेदनशील और 287 संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गये हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आदमपुर में 5 और इस तरह जालंधर ईस्ट में 21, जालंधर वेस्ट में 26 भोगपुर में 08, नकोदर में 10 फिलौर में 35, रुडकां कलाँ में 22 और नूरमहल में 4 अति संवेदनशील बूथ पाये गए हैं। उन्होने बताया कि इसी तरह लोहियाँ खास में 11,शाहकोट में 36, महतपुर में 17,आदमपुर में 22जालंधर ईस्ट में 21, जालंधर वेस्ट में 46, भोगपुर में 25, नकोदर में 43,फिल्लौर में 29, रुडकां कलाँ में 15 और नूरमहल में 22 संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को कानून अनुसार पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध है।श्री शर्मा ने मतदाताओं को न्यौता दिया कि वह अपने वोट के अधिकार को निडर हो कर प्रयोग करने को विश्वसनीय
बनाये।जिससे निचले स्तर तक लोकतंत्रीय प्रक्रिया को मजबूत किया जा सके। उन्होने यह भी कहा कि इन पोलिंग बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडी जायेगी और इन मतदान केन्द्रों पर सी.सी.टी.वीकैमरे लगाने के अतिरिक्त इनकी वीडियोग्राफी भी करवाई जायेगी। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि वोट डालने और वोटों की गिनती का कामपूरी पारदर्शिता से किया जायेगा और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी। श्री शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने इन अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर अमन और कानून की स्थिति को बनाये रखने के लिए कड़ी नजर रखी जायेगी और इसके
लिए सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किया जायेंगे।


