*👉🏻 लुटेरा गिरोह के 5 सदस्य हथियारों सहित काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,23 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना फिल्लौर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान कार सवार पांच लुटेरों को तीन देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना फिल्लौर के एसआई बख्शीश सिंह और एसआई सुरजीत सिंह ने 22 अक्तूबर को पुलिस पार्टी सहित सतलुज पुल फिल्लौर में रात 8:30 बजे के करीब नाकाबंदी की हुई थी।
तभी लुधियाना की तरफ से एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी जिसे पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोका जिसमें 5 लोग सवार थे। पुलिस ने उक्त लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से तीन देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम प्रहलाद कुमार पुत्र प्रवेश कुमार निवासी अमृतसर, हरकीरत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी अमृतसर, राहुल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी अमृतसर, रमिंदरपाल सिंह पुत्र तीर्थ सिंह निवासी अमृतसर और गगन कपूर पुत्र राजकुमार निवासी अमृतसर बताया। पुलिस पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं और प्रह्लाद कुमार पर अलग-अलग थानों में पहले भी 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

