*👉🏻 अदालत परिसर के बाहर दो पक्षों में हुई तू-तू मैं मैं, जस्सा फिरोजपुरिया ने दी दूसरे पक्ष को गोली मारने की धमकी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,24 अक्तूबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- अदालत परिसर के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब तारीख पर आए एक व्यक्ति को दूसरे पक्ष के जसवंत सिंह उर्फ जस्सा फिरोजपुरिया पुत्र प्रीतम सिंह निवासी शांति विहार जालंधर ने गोली मारने की धमकी दे डाली। उक्त घटना की एक वीडियो भी सामने आई है।
जिसमें जस्सा फिरोजपुरिया पीड़ित व्यक्ति को गंदी गालियां निकाल रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पूरी घटना के बाद पीड़ित पक्ष के साहिब सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी नंदनपुर रोड विवेकानंद पार्क मकसूदां ने थाना बारादरी में जस्सा फिरोजपुरिया, उसके भाई कुलवंत सिंह उर्फ कांता फिरोजपुरिया और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति साहिब सिंह ने बताया कि उसका जस्सा फिरोजपुरिया के साथ अदालत में केस चल रहा है। जिसकी आज तारीख थी। तारीख भुगतने के बाद जैसे ही वह बाहर निकला तो पार्किंग में खड़े जस्सा फिरोजपुरिया ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। जस्सा फिरोजपुरिया के साथ उसका भाई कुलवंत सिंह उर्फ कांता फिरोजपुरिया और 5-6 अज्ञात लोग थे। जस्सा फिरोजपुरिया ने उसे केस वापस लेने के लिए धमकाया और केस वापस ना लेने पर उसके बेटे जोकि एक निजी स्कूल में पड़ता है को अगवा कर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता साहिब सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उसके घर में उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं अगर उनके परिवार को कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार जस्सा फिरोजपुरिया, उसका भाई कांता फिरोजपुरिया व उसके साथी होंगे। शिकायतकर्ता ने उक्त लोगों पर मामला दर्ज कर अपनी जान-माल की रक्षा करने की पुलिस से गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता साहिब सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जस्सा फिरोजपुरिया जोकि अपराधिक छवि का इंसान है उससे उसके परिवार व उसकी रक्षा की जाए।
