*👉🏻 जिला कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला* *👉🏻 कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की हत्या:-दलजीत सिंह आहलुवालिया*
जालंधर,18 मई-(प्रदीप भल्ला)-आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तानाशाही रवैये के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की तरह से केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।
जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान स.दलजीत सिंह आहलुवालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या की गई है। केंद्र सरकार के इशारे पर गवर्नर ने लोकतंत्र की नैतिकता के विपरीत जाकर भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी आज देशव्यापी आंदोलन के तहत मोदी सरकार का पुतला फूंक कर रोष जाहिर कर रही है। स.आहलुवालिया ने कहा कि आज सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की धक्केशाही के खिलाफ एकजुट हुए हैं। अपना विरोध जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया गया है। इस मौके पर सांसद चौधरी संतोख सिंह, काकू आहलुवालिया व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

