*👉🏻 5वें मुफ़्त मल्टीस्पेशिएलिटी मेडिकल कैंप में 250 से ज्यादा मरीजों ने करवाई जांच*
जालंधर,20 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- ट्रस्ट डेरा सत करतार जालंधर द्वारा संचालित एस.के.एस चैरिटेबल अस्पताल व फिजियोथैरेपी सेंटर में पांचवा फ्री मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें मशहूर डॉक्टरों ने 250 से ज्यादा मरीजों की जांच की। यह कैंप मिड हेल्थ फोरम की तरफ से आयोजित किया गया। कैंप संबंधी जानकारी देते हुए मिड हेल्थ फॉर्म के पवन कुमार ने बताया कि इस कैंप में फोर्टिस के पूर्व डॉ निताशा कालड़ा दिल्ली, डॉक्टर जसविंदर सिंह कालड़ा, डॉक्टर कुलदीप सिंह दोआबा अस्पताल, डॉक्टर सुखविंदर सिंह एमएस टीएनटी, डॉ शैली सहदेव व डॉ गीता ढींगरा दोआबा अस्पताल ने मरीजों की जांच की और मुफ्त दवाइयां दी। उन्होंने बताया
कि इस कैंप में ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी हड्डियां और कैल्शियम की जांच, बीएमआई मोटापे की जांच, खून की नसों में कमजोरी की जांच और कान, नाक व गले की बीमारी का दूरबीन से जांच कर मुफ्त इलाज किया गया। जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल की तरफ से मुफ्त 
दवाइयां दी गई। एस.के.एस चैरिटेबल अस्पताल के डॉक्टर आर एस राठौर और बीसी ग्रोवर ने बताया कि अस्पताल में रोजाना ही फिजियोथैरेपी की जाती है, जो कि बहुत ही कम कीमत पर होती है। अस्पताल में सभी तरह के टेस्ट भी कम कीमतों पर किए जाते हैं। इस मौके पर फिजियोथैरेपिस्ट कमल व अन्य डॉक्टर मौजूद थे।


