*👉🏻 दिवाली के बाद भी महानगर में चलाए जा रहे पटाखे, अपने एंजॉय के लिए छोड़े पैराशूट ने राख किया किसी का कारोबार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,3 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- दिवाली के बाद से ही वातावरण दूषित हो चुका है, हवा जहरीली हो चुकी है। जिस कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो चुका है, लेकिन फिर भी कुछ लोग अपने एंजॉय के लिए दिवाली बीत जाने के बाद भी पटाखे चला रहे हैं। आज भी किसी ने अपने एंजॉय के लिए पैराशूट छोड़ा जिसने किसी के कारोबार को राख कर दिया। काजी मंडी में पलनी स्वामी के दफ्तर के पास किसी द्वारा छोड़े गए पैराशूट के कारण कबाड़ के गोदाम को आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी 3 गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण गोदाम में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। रोजाना दूषित हुए वातावरण की खबरें अखबारों में छप रही हैं, लेकिन फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे। दिवाली बीत जाने के बाद भी लोग सिर्फ अपने मन की तसल्ली के लिए पटाखे चलाए जा रहे हैं। इसी पटाखे के कारण आज किसी का कारोबार राख हो गया।


