*👉🏻 निलंबित पुलिस मुलाज़िम जस्सी अपने दो साथियों सहित काबू, दो पिस्टल 32 ज़िंदा कारतूस, एक दातर व मोटरसाइकिल बरामद*
जालंधर,17 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने निलंबित पुलिस मुलाजिम जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र लेट कुलवंत सिंह निवासी संजय गांधी नगर को अपने दो साथियों के साथ लूट की योजना बनाते काबू कर उनके पास से दो पिस्टल, 32 जिंदा कारतूस, एक दातर व मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए जिलाधीश कम चुनाव अधिकारी वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब पुलिस के निलंबित मुलाज़िम जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी अपने दो साथियों कुलविंदर सिंह उर्फ बबलू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी धारीवाल जिला गुरदासपुर और दीपक सैनी पुत्र राकेश कुमार सैनी निवासी हरगोबिंद
नगर रेरु नूरपुर के साथ मिलकर किसी बैंक की कैश वैन को लूटने की योजना बना रहे हैं और साथ ही इंस्पेक्टर नवदीप सिंह पर भी हमला कर उससे बदला लेने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने थाना डिवीजन नंबर 1 में आरोपियों पर मामला दर्ज कर छापेमारी कर तीनों को काबू कर उनके पास से दो पिस्टल, 32 जिंदा कारतूस एक दातर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के तीन और साथी प्रिंस, बोतल निवासी बिहार और एक और साथी उनके साथ है,जो मौके से फरार हो गए। सभी आरोपी चोरी, लूटपाट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी पुलिस विभाग में तैनात था और नशे का आदी होने के कारण इसे पुलिस विभाग से निलंबित कर दिया था। आरोपी को नशा करते हुए इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने गिरफ्तार किया था। इसी बात की रंजिश आरोपी ने रखी थी और इंस्पेक्टर नवदीप सिंह से बदला लेने के लिए बिहार से असला खरीद कर लाया था।पत्रकारवार्ता दौरान डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह,डीएसपी बलविंदर इक़बाल सिंह काहलों व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

