सिविल अस्पताल की छत से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
जालंधर-(हरदीप सिंह बब्बू )- थाना डिवीजन नंबर 4 के अधीन आते सिविल अस्पताल में एक मरीज ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली । मृतक के गांव के रहने वाले दीपक नामक युवक ने बताया कि मृतक ललन राम पुत्र राम जनक राम निवासी मॉडल हाउस नज़दीक माता रानी चौक मानसिक परेशानी के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल था। आज सुबह 4:30 बजे सिविल अस्पताल से उन्हें फोन आया कि आपके पहचान वाले मरीज ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक को 2 दिन पहले सिविल अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल करवाया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की।



