*👉🏻 सिविल सर्जन दफ्तर में विजिलेंस की दबिश, जन्म-मृत्यु मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में की रेड* *👉🏻 पूछताछ के लिए सुपरिटेंडेंट को किया राउंडअप*
जालंधर,21 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- सिविल सर्जन दफ्तर के नजदीक स्थित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में विजिलेंस विभाग ने छापेमारी कर सुपरिटेंडेंट को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस विभाग को शिकायत मिली थी कि सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर बैठे एजेंट जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। इन एजेंटों की जन्म-मृत्यु शाखा में अधिकारियों के साथ सांठगांठ है। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग ने ट्रैप लगाकर एक एजेंट को काम करवाने के लिए शाखा में भेजा। एजेंट ने जैसे ही शाखा में अंदर बैठे अधिकारियों को काम करवाने के लिए पैसे पकड़ाए तो विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। विजिलेंस विभाग ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा के सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है और शाखा के सुपरिटेंडेंट को पूछताछ के लिए राउंडअप कर लिया है।


