*👉🏻 जालंधर में तैयार हुआ था श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उदघाटनी बोर्ड* *👉🏻 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,10 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के कोरिडोर का उदघाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, लेकिन कॉरीडोर के उदघाटन के लिए जिस उद्घाटन बोर्ड से प्रधानमंत्री ने पर्दा उठाया था वह जालंधर में तैयार किया गया था। इस बोर्ड को 5 कारीगरों द्वारा एक रात में तैयार किया गया था।
इस बारे में जानकारी देते हुए वीनस पब्लीसिटी के मालिक हरीयादविंदर सिंह किट्टी ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले उद्घाटन बोर्ड बनाने के लिए कहा गया था लेकिन बोर्ड पर क्या मैटर लिखना है वह फाइनल नहीं था। फिर शुक्रवार शाम 5:30 बजे उन्हें फाइनल मैटर दिया गया। जिसे तैयार करने के लिए उन्होंने अपने साथियों सहित पूरी रात लगकर बोर्ड को तैयार किया।
किट्टी ने बताया कि आजकल पत्थर पर खुदाई वाला बोर्ड लगाने का ट्रेंड चला गया है। लोग स्टील की प्लेट का बोर्ड लगवाना ही पसंद करते हैं इसीलिए इस बोर्ड को भी स्टील की प्लेट पर ही तैयार किया गया। इस बोर्ड को बनाने में हरप्रीत सिंह (सोनी आर्ट्स), तेजिंदर सिंह, परमजीत सिंह और रिशु ने अपना योगदान दिया। इन सभी ने पूरी रात लगा कर इस उद्घाटनी बोर्ड को तैयार किया है। इन सभी ने रातों-रात इस बोर्ड को तैयार कर सुबह 4:30 बजे श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर में लगा दिया था। जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
