*👉🏻 देर रात गौतम नगर में कबाड़ के गोदाम को लगी आग, लाखों का नुकसान* *👉🏻 रात 12:50 पर लगी आग सुबह 4 बजे बुझी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-गौतम नगर में देर रात 12:50 पर कबाड़ के गोदाम को आग लग गई जिस पर काबू पाते हुए सुबह के 4:00 बज गए। जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि गौतम नगर में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आग लगी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरु की। आग बुझाने में दमकल विभाग की 10 गाड़ियां लग गई।
सुबह के 4:00 बजे आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक विजय पुत्र बचन लाल निवासी यूपी हाल निवासी गौतम नगर ने बताया की देर रात उनके कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। जिसकी सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
आग लगने के कारण उनका लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग किन कारणों से लगी है उसका पता नहीं चल पाया है।


