*👉🏻 ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के साथ अलग-अलग संस्थाओं के सदस्य मिले जिलाधीश से*
फ़िरोज़पुर,6 मार्च 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट फिरोज़पुर के सदस्य,सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन, श्री सनातन धर्म युवक सभा मंदिर, इंसानियत सेवा दल, नील कंठ मंदिर और निर्धन निकेतन मंदिर के सदस्य आज फिरोज़पुर के जिलाधीश से मिले। जिन्होंने जिलाधीश को बताया कि फिरोज़पुर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के रिहायशी मकान पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। उसे उक्त लोगों से कब्ज़ा
मुक्त करवाया जाए। सभी सदस्यों ने कहा कि जिन महान लोगों ने अपने देश की आजादी के लिए अपनी जानो की क़ुबार्नी दी थी,उनके रिहायशी मकान पर कुछ लोगो ने कब्जा कर रखा है। इसलिए उस घर को खाली करवा कर उन लोगों को कहीं ओर शिफ्ट किया जाए। जिसके बाद उस मकान पर शहीदों की यादगारी जगह बनाई जाये। सभी सदस्यों की बात सुनने के बाद डिप्टी कमिश्नर फिरोज़पुर ने कहा कि जल्दी ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
इस मौके पर ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट फ़िरोज़पुर के प्रधान विपन चोपड़ा,सतीश धवन,संजीव शर्मा,केवल चोपड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
