*👉🏻 पढ़े-लिखे नशा तस्कर काबू* *👉🏻 अफीम व नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद*
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)-देहात पुलिस ने अफीम सहित पांच व्यक्तियों को काबू किया है।पत्रकारवार्ता दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर महिंदर सिंह की अगुवाई में एएसआई सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गोराया फिल्लौर लिंक रोड़ गांव डलेवाल टी प्वायंट मौजूद थे और जांच दौर एक व्यक्ति को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो छः सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजवीर सिंह उर्फ कालू(33) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी किला रायपुर लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी पर थाना गोराया में मामला दर्ज कर लिया है।
इसी प्रकार थाना करतारपुर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान 31420 नशीले कैप्सूल व गोलियों सहित चार व्यक्तियों को काबू किया है। आरोपी नितिन उर्फ नन्नू(24) पुत्र राज कुमार निवासी जालंधर को एएसआई बख्शीश सिंह ने बस अड्डा करतारपुर से काबू कर उसके पास से 11850 नशीले कैप्सूल बरामद किए।आरोपी ने बी-कॉम तक पढ़ाई की हुई है और आरोपी मेजर सिंह (48) पुत्र केहर सिंह निवासी धीरपुर,ईशु दुग्गल उर्फ ईशु (24) पुत्र जोगिंदर पाल निवासी जालंधर ने बीएससी (आई.टी)की पढ़ाई की हुई है,सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा (46) पुत्र करनैल सिंह निवासी करतारपुर को अलग-अलग जगह से काबू कर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।इस दौरान एसपी बलकार सिंह, डीएसपी सुरिंदर मोहन, डीएसपी सरबजीत राय व थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली मौजूद थे।

