*👉🏻 गुंडागर्दी करने वाले चार काबू*
जालंधर,11 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने मंगू बस्ती में गुंडागर्दी करते हुए मारपीट करने वाले चार आरोपियों को काबू किया है। एचईएन को जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर पांच के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मंगू बस्ती में दुकानदार रणबीर कुमार
पुत्र लेट हरी चंद निवासी भार्गव कैंप के साथ कुछ गुंडा तत्वों ने मारपीट की थी। इसी मामले में पुलिस पार्टी ने चार आरोपियों लक्की वर्मा पुत्र सुंदर लाल निवासी न्यू संत नगर मंगू बस्ती, नरेश वर्मा पुत्र कैलाश चंद निवासी अवतार नगर, अनिल कुमार पुत्र बलविंदर सिंह निवासी अवतार नगर और सिमरन सिंह उर्फ गाबा पुत्र हरविंदर सिंह निवासी रस्ता मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
