*👉🏻 लोग मनाते रहे दिवाली और दमकल कर्मी सारी रात बुझाते रहे आग* *👉🏻 दीवाली की रात शहर में 18 जगह लगी आग*
जालंधर,8 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-दीवाली की रात जहां लोगों ने मिठाईयां खाकर व पटाखे चलाकर खुशी मनाई। वहीं दमकल कर्मियों ने सारी रात शहर में अलग-अलग जगहों पर आग बुझाने में गुज़ार दी। दमकल विभाग के फायर ऑफिसर राजिंदर कुमार ने बताया कि शहर में दीवाली की रात 18 जगहों पर आग लगी। जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने पूरी मशक्कत की। फायर ऑफिसर राजिंदर कुमार के अनुसार शहर में रविदास रोड मंदिर के सामने एक दुकान को आग लगी,क़ाज़ी मंडी मद्रासी मंदिर नज़दीक कबाड़ के गोदाम को आग लगी,दादा कॉलोनी नज़दीक इंडस्ट्रियल एरिया में झुगी को आग लगी,सोढल रोड काली माता मंदिर नज़दीक स्थित फैक्ट्री की छत पर आग लगी,गोपाल नगर लक्ष्मी पैलेस के पीछे दुकान को आग लगी, शीतला मंदिर, शेखा बाजार, टी प्वाइंट के पास स्थित दुकान को आग लगी, बूटा मंडी, अंबेडकर पार्क के पास लकड़ी के टाल को आग लगी,भांडियां वाला बाजार में गुरु क्लॉथ मार्किट के ऊपर आग लगी, मखदूमपुरा में स्थित शिव बाड़ी मंदिर के नज़दीक लकड़ी के टाल को आग लगी,बूटा मंडी में कार को आग लगी जिसे लोगों ने बुझा दिया था। इसके अलावा शहर में अलग-अलग जगहों पर घास-फूस, कूड़े और खाली प्लाटों को भी आग लगी थी। जिसे दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझा दिया था।

