*👉🏻 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महिंदर सिंह केपी की गाड़ी हुई हादसा ग्रस्त,बाल-बाल बचे* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 17 नवंबर 2022-(एच.ई)- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहिंदर सिंह केपी की गाड़ी हादसा ग्रस्त हो गई। केपी खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे और उनका परिवार भी गाड़ी में मौजूद था।
जानकारी के अनुसार के पी परिवार सहित नूरमहल रोड पर स्थित एक पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अचानक ही उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का एक्सेल टूट गया और गाड़ी का टायर भी फट गया, जिस कारण गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली के साथ टकरा गई।
गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक गुरविंदर सिंह अटवाल व कई पार्षद मौके पर पहुंच गए।
