मेडिकल स्टोर पर पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर की रेड, नशीले कैप्सूल्स बरामद*
जालंधर-(गुरिंदर सिंह)थाना 6 की पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापेमारी कर मेडिकल स्टोर से पाबंदीशुदा नशीली दवाइयां जब्त की है।
जानकारी देते हुए थाना 6 के प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राज नगर बस्ती बावा खेल में एक मेडिकल स्टोर पर पाबंदीशुदा दवाइयां बेची जा रही है।उक्त सूचना के आधार पर थाना 6 के प्रभारी सुभाष चंद्र, ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती कमल,ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित अजय मेडिकल स्टोर राज नगर में छापामारी की।जांच दौरान मेडिकल स्टोर से 3900 पाबंदीशुदा कैप्सूल्स बरामद हुए है।जिन्हें जब्त कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

