*👉🏻 35 लाख की हवाला राशि बरामद, आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,21 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना फिल्लौर की पुलिस ने 35 लाख रुपये की हवाला राशि सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुक्खा सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सतलुज पुल पर हाईटेक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
तभी पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसके लिफाफे की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसमें से 35 लाख रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह यह राशि लुधियाना के रहने वाले सुरिंदर कुमार से लेकर आया है
और इसे अपरा के रहने वाले महिंदर पाल को देना था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पुरषोतम लाल उर्फ विक्की पुत्र लेट राजकुमार निवासी पुरानी दाना मंडी मुल्लांपुर दाखा लुधियाना के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर नगदी के बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और ईडी को सूचित कर दिया है।

