*👉🏻 ड्राइवर एंड टेक्निकल वर्कस यूनियन की हुई मीटिंग* *👉🏻 यूनियन की मांगे जल्द न मानी गई तो होगा संघर्ष* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,14 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- आज ड्राइवर एंड टेक्निकल वर्कस यूनियन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग यूनियनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन द्वारा ड्राइवर यूनियन की मुख्य मांगे जल्द ही पूरी न की गई तो वे संघर्ष करने पर मजबूर होंगे। क्योंकि निगम प्रशासन यूनियन की मांगों को काफी देर से अनदेखा कर रहा है।
क्या है यूनियन की मांगें:-
1. सीनियर सफाई सेवक,सीवरेमैन,माली,बेलदार एवं अन्य दर्जा चार कर्मचारी जोकि काफी समय से नगर निगम की गाड़ियां चला रहे हैं उन्हें जल्दी ड्राइवर पदोन्नत किया जाए।
2. नगर निगम की वर्कशॉप में जो सीनियर थ्रीव्हीलर ड्राइवर है उनको जल्दी हैवी ड्राइवर बनाया जाए।
3. नगर निगम की वर्कशॉप में सभी ड्राइवरों की इंश्योरेंस करवाई जाए।
4. ठेकेदारी प्रथा बंद करके जेसीबी आपरेटर,वाटर सप्रिकर गाड़ियों एवं सीवर जेटिंग मशीनों वालों को पक्का किया जाए।
इस मीटिंग में विशेष तौर पर शामिल हुए यूनियनों के मुख्य पदाधिकारी चंदन ग्रेवाल, बंटू सब्बरवाल, पवन बाबा, विनोद गिल, अशोक भील, सोमनाथ महतपुरी, प्रधान देवानंद, शम्मी लूथरा, अनिल सब्बरवाल, अरविंद बासु, कमल थापर व अन्य सदस्य शामिल थे।

