हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीर लगे पटाखे बेचने वालों को शिवसेना हिंद की चेतावनी
जालंधर,10 अक्तूबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-शिवसेना हिंद की एक बैठक पार्टी के पंजाब अध्यक्ष ईशान्त शर्मा अधयक्षता में हेड आफिस सहदेव मार्किट में स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में हुई जिसमें जानकारी देते हुए ईशान्त शर्मा ने बताया कि जिला जालन्धर के अंदर दीपावली के शुभ अवसर पर किसी भी दुकानदार को हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरें लगे हुए पटाखे किसी भी कीमत पर नहीं बेचने दिए जायेंगे देवी देवताओं की तस्वीरें लगे पटाखों के कारण समस्त हिंदुओं व हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि जालन्धर के अंदर देवी-देवताओं की तस्वीरों लगे पटाखे बेचने पर पूर्ण तौर पर पाबन्दी लगाई जाए यदि प्रशासन की ओर से देवी देवताओं की तस्वीरें लगे पटाखे बेचने पर दुकानदारों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं की जाती है तो शिवसेना हिंद की ओर से हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरें लगे पटाखे बेचने वाले दुकानदारों का जो भी जानमाल का नुकसान किया जाएगा इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेवार होगा वही शर्मा ने बातचीत करते हुए बताया कि हर साल प्रशासन की मिलीभगत से 20 आरजी लाइसेंस तो मिलते हैं मगर उन 20 लाइसेंस होल्डर की आड़ में बाकी के 80 दुकानदार बी पटाखा बेचते हैं वहीं इस बार शिवसेना हिंद इस बात का विरोध करेगी और सिर्फ 20 दुकानदारों को ही पटाखा लगाने की अपील करेगी और साथ में यह भी अपील करेगी के शिवाकाशी में जो भी पटाखा फैक्ट्री है उन्हें सीधे तौर पर फोन किया जाए कि कोई भी हिंदू देवी देवताओं के पटाखे ना बनाए जाए ताकि हिंदू समाज के किसी भी व्यक्ति के दिल को चोट ना पहुचे।