*👉🏻 अवैध शराब सहित एक काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,21 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामामंडी की पुलिस ने 5 पेटी और सात बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया की थाना रामामंडी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुलखन सिंह की अगुवाई में दकोहा चौकी के इंचार्ज एएसआई सुरिंदर पाल सिंह और हेड कांस्टेबल दलजिंदर लाल ने पुलिस पार्टी सहित बाबा बुड्ढा जी नगर दकोहा के एक मकान में छापेमारी कर वहां से एक पेटी मास्टर मूवमेंट और 4 पेटियां व सात बोतल फर्स्ट चॉइस शराब की बरामद कर शराब तस्कर गुरी अरोड़ा पुत्र लेट परमजीत कुमार निवासी बाबा बुड्ढा जी नगर दकोहा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने घर में ही शराब रखकर अपने ग्राहकों को सप्लाई देता था। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
