*👉🏻 जालंधर में ठंड के कारण हुई एक व्यक्ति की मौत* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,30 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत आते सोढल नगर में एक व्यक्ति की ठंड के कारण मौत हो गई। मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज ना मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर आठ के एएसआई मंजीत राम ने बताया कि उन्हें सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सोढल मंदिर के पीछे टावर वाली गली में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही वह अपने साथी कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक प्रवासी व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। आसपास पता करने पर यह जानकारी हासिल हुई कि उक्त व्यक्ति तड़के यहां पर सो गया था। ठंड ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है जिस कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई मंजीत राम ने बताया कि शिनाख्त के लिए लाश को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। अगर मृतक का कोई भी जानकार नहीं मिला तो 72 घंटों के बाद उसका संस्कार कर दिया जाएगा।
