*👉🏻 दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर देओल नगर से निकला नगर कीर्तन*
जालंधर,6 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह भल्ला)- दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा देओल नगर की तरफ से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। नगर कीर्तन देओल नगर, न्यू देओल नगर से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा।
नगर कीर्तन के मार्ग को इलाका निवासियों ने पानी से धोकर अच्छी तरह से साफ कर दिया और पालकी साहिब पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कॉलोनी की
हर गली में से नगर कीर्तन के निकलने पर लोगों ने लंगर लगाया और संगत पर फूलों की वर्षा की। गुरु साहिब के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बच्चों से
लेकर बड़ों तक ने गुरु ग्रँथ साहिब समक्ष माथा टेक खुद को निहाल किया।

